धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' फेम ऐक्ट्रेस अंजुम फकीह की हुई सर्जरी
धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' फेम ऐक्ट्रेस अंजुम फकीह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट बताया है। उन्होंने लिखा, "एक छोटी सी सर्जरी हुई है और सब अच्छे से हो गया। यहां सब ठीक है।" अंजुम द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में उनके हाथ में ड्रिप लगी नज़र आ रही है।