धारावाहिक 'रामायण' के 'लक्ष्मण' को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र

धारावाहिक 'रामायण' में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का आमंत्रण पत्र मिला है। उन्होंने 'ईटाइम्स' से कहा, "मैं वास्तव में भगवान व लोगों का शुक्रगुज़ार हूं और मेरे फैन्स भी चाहते थे कि मुझे भी आमंत्रण मिलना चाहिए। भगवान राम के आशीर्वाद से उनकी प्रार्थनाएं स्वीकार हो गईं।"

Load More