धारावाहिक 'रामायण' में भगवान हनुमान का रोल नहीं करना चाहते थे दारा सिंह: विंदू
अभिनेता विंदू दारा सिंह ने बताया है कि धारावाहिक 'रामायण' में (दिवंगत) अभिनेता व उनके पिता दारा सिंह, भगवान हनुमान का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। विंदू ने बताया, "दारा सिंह ने शो के मेकर रामानंद सागर से कहा था, 'किसी युवा लड़के को ले लीजिए, इस उम्र में मैं हनुमानजी (का रोल) नहीं कर सकता...वर्जिश भी नहीं करता हूं'।"