धारावी का होगा पुनर्विकास; ₹5,069 करोड़ की बोली के बाद अदाणी ग्रुप को मिला प्रोजेक्ट

एशिया के सबसे बड़े स्लम में से एक धारावी (मुंबई) के पुनर्विकास का प्रोजेक्ट ₹5,069 करोड़ की बोली के साथ अदाणी ग्रुप को मिला है। इसके लिए अदाणी रिएलटी, डीएलएफ और नमन ग्रुप ने बोली लगाई थी। 15 वर्षों में महाराष्ट्र सरकार ने बोलियां आमंत्रित कर धारावी के पुनर्विकास के लिए कम-से-कम 4 प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हुए।

Load More