धार्मिक संस्थाओं के लिए नहीं लेकिन स्कूल व अस्पताल के लिए करूंगी दान: विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह धार्मिक संस्थाओं के लिए दान नहीं देतीं लेकिन अस्पताल, स्कूल और टॉयलेट के लिए वह खुशी-खुशी दान करेंगी। विद्या बालन ने कहा कि वह स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। विद्या ने आगे कहा कि वह राजनीति से दूर रहती हैं।