धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार भी विकास है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार भी विकास है। उन्होंने कहा, "बीजेपी पूर्ण बहुमत से आई...रामलला का मंदिर बनाने की शुरुआत की...उससे पहले काशी विश्वनाथ धाम भी बना दिया...विंध्यवासिनी धाम भी बना रहे हैं।" बकौल ठाकुर, यह सिर्फ मंदिरों का निर्माण नहीं है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को बचाने और बढ़ाने का काम है।