धीरेंद्र शास्त्री को मिली 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा, एमपी पुलिस ने अन्य राज्यों को लिखा पत्र
केंद्र ने बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा को मंज़ूरी दे दी है। एमपी पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) द्वारा अन्य राज्यों को लिखे पत्र में कहा गया है कि शास्त्री को उनके राज्य में आने पर 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। हाल में शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली थी।