धूम्रपान करने की आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने धूम्रपान करने की आयु 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने और खुली सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली एक याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने 2 वकीलों द्वारा दायर इस याचिका को खारिज करते हुए कहा, "अगर आप पब्लिसिटी चाहते हैं तो अच्छे केस पर बहस कीजिए।"