धैर्य रखें: कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में हुई देरी को लेकर सिंधिया
कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में हुई देरी को लेकर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को 'X' पर पोस्ट कर यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने लिखा, "संबंधित लोग आपकी परेशानियों को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।" गौरतलब है, दिल्ली में 100 से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई है।