धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय-अमेरिकी सीईओ को यूएस में हुई 2 साल जेल की सज़ा
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में नीलइन्फो के भारतीय-अमेरिकी सीईओ किशोर केथिनेनी को बैंक धोखाधड़ी और टैक्स ना चुकाने को लेकर 2 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। वह रोज़गार कर के तौर पर $2 मिलियन से अधिक का भुगतान करने में विफल रहे थे। केथिनेनी ने स्वीकार किया कि उन्होंने धोखाधड़ी से $3.1 मिलियन से अधिक का ऋण लिया था।