धोखाधड़ी केस में 19 अप्रैल तक बढ़ाई गई क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के सौतेले भाई की पुलिस हिरासत

मुंबई की एक अदालत ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के सौतेले भाई वैभव पंड्या की पुलिस हिरासत को 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। वैभव पर दोनों क्रिकेटरों से ₹4 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। बकौल रिपोर्ट्स, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अदालत से हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था।

Load More