धोखाधड़ी को लेकर मंगेतर को अरेस्ट करने वाली असम की पुलिसकर्मी भी इसी केस में अरेस्ट: खबर
बकौल रिपोर्ट्स, असम में धोखाधड़ी को लेकर पिछले महीने अपने मंगेतर को गिरफ्तार करने वाली सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा को मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 ठेकेदारों ने शिकायत की थी कि जुनमोनी ने उन्हें अपने पूर्व मंगेतर राणा पोगाग से मिलाया जिसके बाद उन्होंने राणा के साथ वित्तीय सौदे किए लेकिन उनसे धोखाधड़ी की गई।