धोखेबाज़ों ने दोगुनी लोन राशि दे चुके मुंबई के शख्स की मॉर्फ्ड अश्लील तस्वीर की सर्कुलेट
मुंबई में 39-वर्षीय शख्स द्वारा दोगुनी कर्ज़ राशि चुकाने के बावजूद धोखेबाज़ों द्वारा उसकी मार्फ्ड अश्लील तस्वीर सर्कुलेट करने का मामला सामने आया है। तस्वीर में शख्स को रेप का आरोपी बताया गया। बकौल रिपोर्ट्स, एक लोन ऐप से एक बार लोन लेकर चुकाने के बाद शख्स के खाते में 3-बार अलग-अलग राशि जमा कर जबरन दोगुनी राशि वसूली गई।