धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे महान फिनिशर हैं, वह इस लीग के सच्चे ऐम्बैसडर हैं: इरफान
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर इरफान पठान ने कहा है कि एम.एस. धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे महान फिनिशर हैं। उन्होंने कहा, "हर साल कोई ना कोई इस लिस्ट में शामिल होता है लेकिन धोनी को कोई उस कैटेगरी से बाहर नहीं कर पाया है। वह इस लीग की पहचान हैं...इसके सच्चे ऐम्बैसडर हैं। धोनी सबसे आगे हैं...वह सबसे महान हैं।"