धोनी का इंटरव्यू लेना चाहूंगा; विक्की कौशल को कोहली का रोल देना चाहूंगा: करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर से सोमवार को एक्सप्रेस अड्डा इवेंट में पूछा गया कि वह अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में किस नॉन फिल्मी शख्सियत को बुलाना चाहेंगे। करण ने जवाब दिया कि वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंटरव्यू लेना चाहेंगे। वहीं, बायोपिक को लेकर उन्होंने कहा, "विराट कोहली की बायोपिक में विक्की कौशल को देखना चाहूंगा।"