धोनी की तरह बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं छेत्री: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान विजयन
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान आईएम विजयन ने सुनील छेत्री के अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान करने को लेकर कहा है, "छेत्री पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी की तरह हैं जिन्होंने एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।" बीसीसीआई सचिव जय शाह ने छेत्री को भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।