धोनी के 42वें जन्मदिन पर आंध्र में फैन्स ने उनका 77 फीट ऊंचा कट-आउट लगाया, चढ़ाया दूध
आंध्र प्रदेश के नंदीगाम में फैन्स ने एमएस धोनी का 42वां जन्मदिन मनाने के लिए उनका 77 फीट ऊंचा कट-आउट लगाया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया जिसमें फैन्स कट-आउट पर दूध चढ़ाते दिख रहे हैं। वहीं, हैदराबाद में भी फैन्स ने सीएसके के कप्तान धोनी का 55 फीट ऊंचा कट-आउट लगाया है।