धोनी की एंट्री के दौरान डीकॉक की पत्नी को एप्पल वॉच पर मिली 'हियरिंग लॉस' की वॉर्निंग
एलएसजी के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक की पत्नी साशा ने इकाना स्टेडियम (लखनऊ) में बल्लेबाज़ी के लिए एमएस धोनी की एंट्री के दौरान एप्पल वॉच पर मिली 'हियरिंग लॉस' की वॉर्निंग की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अलर्ट में लिखा था, "तीव्र ध्वनि प्रदूषण। शोर का स्तर 95 डेसिबल्स...10 मिनट तक इतना शोर सुनने से आंशिक बहरापन हो सकता है।"