धोनी के जन्मदिन पर पंत ने केक के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- 'आपके लिए केक काट लेता हूं'
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर केक के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, "हैप्पी बर्थडे माही भाई...आप तो हो नहीं पास...आपके लिए केक काट लेता हूं।" गौरतलब है, कार हादसे के बाद पंत की सर्जरी हुई थी और वह रिकवर हो रहे हैं।