धोनी को पूरा देश मिस करता है: रांची टेस्ट से पहले शुभमन गिल
भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने भारत और इंग्लैंड के बीच रांची (झारखंड) में शुक्रवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले कहा है, "(पूर्व भारतीय कप्तान) एमएस धोनी को पूरा भारत मिस करता है।" गिल ने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम रांची में मैच खेल रहे हैं या दुनिया में कहीं और खेल रहे हैं।"