धोनी को विकेटकीपिंग के लिए पर्याप्त क्रेडिट नहीं मिलता, स्टंप के पीछे वह मास्टर हैं: फ्लेमिंग

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि टीम के कप्तान एम.एस. धोनी को विकेटकीपिंग के लिए पर्याप्त क्रेडिट नहीं मिलता है। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो धोनी स्टंप के पीछे मास्टर हैं।" शुक्रवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी ने मयंक अग्रवाल को स्टंप व वॉशिंगटन सुंदर को रन आउट किया था।

Load More