धोनी घुटने के टेस्ट कराने के लिए कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में हो सकते हैं भर्ती: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, घुटने की चोट से जूझ रहे सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी इस सप्ताह के अंत तक टेस्ट कराने के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (मुंबई) में भर्ती हो सकते हैं। धोनी आईपीएल 2023 के दौरान लंगड़ाते दिखे थे। चेपॉक स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर के दौरान धोनी घुटने पर आइस बैग बांधकर चलते नज़र आए थे।