झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं धोनी, उन्होंने हमें आत्मविश्वास दिया: सौरभ तिवारी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा है, "धोनी, झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं, जब से उन्होंने भारत के लिए खेलना शुरू किया, तब से लोगों ने हमको बतौर टीम जानना शुरू किया।" उन्होंने कहा, "उनके खेलने से लोगों को पता चला कि झारखंड कहां है, धोनी ने हमें वो आत्मविश्वास दिया।"