धोनी ने कॉलीवुड डायरेक्टर विग्नेश शिवन को टी-शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ, तस्वीर हुई वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कॉलीवुड डायरेक्टर विग्नेश शिवन को टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया है जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विग्नेश ने धोनी का ऑटोग्राफ देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अपने हीरो के साथ, मेरे कप्तान, मेरे रोल मॉडल!"