धोनी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए रांची स्टेडियम के बाहर रोकी कार
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने रांची में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए जेएससीए इंटरनैशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के बाहर कार रोकी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "वह क्या शानदार शख्सियत हैं।" धोनी फिलहाल घुटने की सर्जरी के बाद रिहैब से गुज़र रहे हैं।