धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम ओवर में एक हाथ से जड़ा छक्का, वीडियो हुआ वायरल
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में पेसर ऑनरिक नॉर्खिया की गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह आईपीएल 2024 में धोनी की पहली पारी थी जिसमें उन्होंने 16 गेंदों पर 37* रन बनाए जिनमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।