धोनी ने मनाया चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न, वायरल हुआ वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में धोनी अपनी जांघ पर ताली बजाकर चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाते दिख रहे हैं। गौरतलब है, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश है।