धोनी ने रांची के स्टेडियम में देखा भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी गुरुवार को रांची में एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वॉलिफायर्स-2024 (महिला) में भारत-जर्मनी का सेमीफाइनल मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। उनके स्टेडियम पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं। मैच में भारत शूटआउट में 3-4 से हार गया और उसे ओलंपिक्स में क्वॉलिफाई करने के लिए जापान के खिलाफ प्लेऑफ मैच जीतना होगा।