धोनी ने रांची में अपने फार्महाउस पर पालतू कुत्तों के साथ काटा बर्थडे केक, शेयर किया वीडियो
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने रांची में अपने फार्महाउस पर पालतू कुत्तों के साथ बर्थडे केक काटने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धोनी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपना जन्मदिन कैसे मनाया उसकी एक झलक।" सीएसके ने कमेंट किया, "लंबे समय बाद दर्शन देने के लिए थाला को धन्यवाद।"