धोनी मैच से पहले देर रात तक जागते हैं और मैच के दिन देर से उठते हैं: सीएसके के कप्तान ऋतुराज
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच से पहले देर रात तक जागते हैं और मैच के दिन देर से सो कर उठते हैं। ऋतुराज ने कहा, "मैंने उनसे इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह जल्दी उठकर मैच के बारे में नहीं सोचना चाहते।"