धोनी से पूछना चाहूंगा कि भारत के लिए शतक जड़ने के बाद भी मुझे ड्रॉप क्यों किया गया?: तिवारी
हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मनोज तिवारी ने कहा है कि वह एमएस धोनी से पूछना चाहेंगे कि 2011 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे में शतक जड़ने के बाद उन्हें टीम से क्यों ड्रॉप कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "मुझमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसा हीरो बनने की क्षमता थी लेकिन मैं बन नहीं सका।"