धोनी से मैच फिनिश करना सीखा है: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच जीतने के बाद शिवम दुबे
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20I मैच में भारत की जीत के बाद ऑल-राउंडर शिवम दुबे ने अपनी पारी का श्रेय पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। दुबे के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने धोनी से मैच फिनिश करना सीखा। दुबे ने मैच में 2 छक्के व 5 चौके जड़ते हुए 60 रन बनाए।