ध्रुव जुरेल ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ने के बाद सैल्यूट मारकर मनाया जश्न
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ने के बाद सैल्यूट मारकर जश्न मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। पहली पारी में जुरेल ने भारत की ओर से सर्वाधिक 90(149) रन बनाए। एक 'X' यूज़र ने कहा, "ध्रुव जुरेल प्रशंसा के पात्र हैं। शाबाश लड़के!"