धड़ से सिर काटकर यूपी में की गई युवक की हत्या, अलग-अलग जगह मिले शव के टुकड़े
फिरोज़ाबाद (यूपी) में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। उसके सिर को धड़ से काटकर अलग कर दिया गया है और शव के दोनों टुकड़े अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है।