नींद अगर ठीक से नहीं आती तो धीरे-धीरे शरीर के ये हिस्से होने लगते हैं 'खराब'
पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विकास मित्तल के मुताबिक, रोज़ 7-9 घंटे की नींद न लेने से स्किन का ग्लो फीका पड़ जाता है और चेहरे पर डार्क सर्कल/फाइन लाइंस/प्रीमेच्योर एजिंग दिखने लगती है। बकौल डॉक्टर, नींद पूरी न होने से हाइपरटेंशन/हार्ट अटैक/स्ट्रोक/इररेगुलर हार्ट रिदम का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं, गट माइक्रोबियम का कैलकुलेशन बिगड़ने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।