नींद में चलना (स्लीपवॉकिंग), स्लीपिंग डिसऑर्डर है जो नींद की नॉन-रैपिड आई मूवमेंट (एनआरईएम) स्टेज के समय होता है। यह आमतौर पर सो जाने के 1-2 घंटों के अंदर होता है और इसे आनुवांशिक (हेरेडिटरी) कंडीशन माना जाता है। स्लीपवॉकिंग भरपूर नींद न लेने, स्ट्रेस/ऐंग्ज़ाइटी, इंफेक्शन में तेज़ बुखार, अत्यधिक शराब पीने और ड्रग्स-सिडेटिव लेने के कारण हो सकती है।