नींव खुदाई में मिला 600 साल पुराना खज़ाना शख्स ने सरकार को लौटाया, कीमत पता चली तो मांगा हिस्सा

लक्कुंडी (कर्नाटक) में घर की नींव की खुदाई के दौरान शख्स को करीब 600-साल पुराने सोने के 22 गहने मिले जिनका कुल वज़न 466-ग्राम था। उन्होंने ये खज़ाना ईमानदारी से सरकार को सौंप दिया जिसकी कीमत विशेषज्ञों द्वारा करीब ₹8 करोड़ बताई गई। अब परिवार कानून के अनुसार इसमें से एक-पांचवां हिस्सा (करीब ₹1.6-करोड़) देने की मांग कर रहा है।

Load More