नोआ वाइल को PEOPLE मैगज़ीन का 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' चुना गया
ऐक्टर नोआ वाइल को पीपल मैगज़ीन ने 2026 का 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' चुना है। 55-वर्षीय नोआ 'द पिट' और 'ER' सीरीज़ में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। वह फिल्म 'डॉनी डार्को' में भी नज़र आए थे। वाइल ने कहा, "मुझे लगा यह कोई मज़ाक है...मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इस सम्मान से नवाज़ा जाएगा।"