नाइजीरिया में कई जगह हुए आत्मघाती विस्फोट, हुईं दर्जनों मौतें और 200 से अधिक घायल
नाइजीरिया में बोर्नो राज्य के मैदुगुरी शहर में कई जगह आत्मघाती विस्फोट हुए हैं जिनमें दर्जनों लोगों की मौत हुई जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विस्फोट मैदुगुरी विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल के प्रवेश द्वार, एक डाकघर और एक बाज़ार में हुए। बोर्नो राज्य के राज्यपाल बाबागाना ज़ुलम ने कहा, "यह कृत्य...निंदनीय, बर्बर और अमानवीय है।"