नाइजीरिया में गर्भवती होने से डरती हैं महिलाएं, क्या है वजह?
नाइजीरिया के संघर्ष प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में महिलाएं गर्भवती होने से डरती हैं क्योंकि यहां पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में नाइजीरिया में प्रसव के दौरान अधिक महिलाओं की मौत होती है। आयशा मोहम्मद नामक महिला को प्रसव के लिए 40 किलोमीटर दूर लाया गया था।