नाइजीरिया में जहाज़ से तेल चुराने की कोशिश में बड़ा हादसा, ज़हरीली गैस से हुई 37 लोगों की मौत
नाइजीरिया के तेल उत्पादक रिवर्स स्टेट में एक पोत से कच्चा तेल चुराने की कोशिश कर रहे कम-से-कम 37 लोगों की ज़हरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैस चुराने के दौरान अचानक तेज़ दबाव के साथ ज़हरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया।