नाइजीरिया में दो वाहनों में हुआ बम विस्फोट, कम-से-कम 26 लोगों की हुई मौत
नाइजीरिया के पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में सोमवार को हुए दो बम विस्फोट में कम-से-कम 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, आतंकियों ने दो वाहनों में विस्फोट किए थे। गौरतलब है, इस्लामी विद्रोही बोको हराम और इस्लामिस्ट वेस्ट अफ्रीका प्रोविन्स 15 वर्षों से अधिक समय से नाइजीरियाई सुरक्षाबलों से संघर्ष कर रहे हैं।