नाइजीरिया में फ्यूल टैंकर में विस्फोट, 70 लोगों की हुई मौत
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में विस्फोट होने से कम-से-कम 70 लोगों की मौत हो गई है। नैशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के मुताबिक, विस्फोट नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास हुआ जब कुछ लोग जनरेटर का उपयोग करके एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहे थे।