नोएडा में रास्ता रोकने पर भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष समेत 200 लोगों पर FIR
नोएडा (यूपी) में पुलिस ने भारतीय किसान परिषद अध्यक्ष सुखबीर खलीफा और 40 नामजद सहित 200 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पर्थला फ्लाईओवर के पास मार्ग बाधित किया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। 6 सितंबर से बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर धरना चल रहा था।