नोएडा में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 4 साल के मासूम को कुचला; मंदिर के पास हुआ हादसा

नोएडा (यूपी) के बरौला गांव में सोमवार को तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे को लेकर मां मंदिर गई थी और इस दौरान वह वाहन की चपेट में आ गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक को हिरासत में लिया गया है।

Load More