खाते में ₹94 लाख थे, बचे सिर्फ 16,000; नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज़्यादा किसान बेहाल
ग्रेटर नोएडा (यूपी) के ऐच्छर गांव स्थित PNB शाखा में करीब ₹35 करोड़ की कथित गड़बड़ी से सबसे ज़्यादा किसान प्रभावित हुए हैं। एक किसान ने दावा किया कि उसके खाते में ₹94 लाख थे लेकिन अब सिर्फ ₹16,000 बचे हैं। अन्य खाताधारकों ने भी बिना अनुमति बचत और FD से रकम ट्रांसफर होने की शिकायत की है।