नोएडा एयरपोर्ट के पास 451 प्लॉट के लिए आए 1.12 लाख आवेदन, लकी ड्रॉ से होगा फैसला
नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की 451 प्लॉट्स की स्कीम के लिए 1.12 लाख आवेदन आए हैं। अथॉरिटी ने सिर्फ रजिस्ट्रेशन से करीब ₹4800 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है। प्लॉट के आवंटन के लिए 27 दिसंबर को लकी ड्रॉ रखा जाएगा। प्लॉट्स 120 से 260 वर्ग मीटर के बीच कई साइज़ में उपलब्ध हैं।