नोएडा एयरपोर्ट पर 15 जून से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें
नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि 15 जून से एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। एयरपोर्ट ने कहा, "इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर भारत में यात्रियों, एयरलाइंस और कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक नया द्वार खुलेगा।" इसपर सबसे पहली उड़ान इंडिगो संचालित करेगा और उसके बाद अकासा एअर और एअर इंडिया के विमान उड़ान भरेंगे।