नोएडा के गार्डन्स गैलेरिया मॉल में कंपनी के डायरेक्टर ने की महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत
नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित मशहूर गार्डन्स गैलेरिया मॉल में ऑफिस की पार्टी में महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, इस हरकत का विरोध करने पर डायरेक्टर ने उन्हें नौकरी से निकालने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बकौल पीड़िता, यह घटना शनिवार की है।