नोएडा के घर में फॉल सीलिंग में रेंगने लगा सांप, सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-51 में मंगलवार को एक घर की फॉल सीलिंग के पैनल में लंबा सांप घुस गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सांप पैनल में लगी लाइट पर रेंगता हुआ दिख रहा है। घर की महिला ने बताया कि वन विभाग का कर्मचारी आया लेकिन वह सांप को नहीं निकाल सका।